Skip to main content

Posts

Featured

BLOG..NOT FOR EVERYONE

  हमारी दुनिया कई सारे रंगों से भरी हुई है | जहां एक तरफ कई सारे रंग और उमंगे जिंदगी जी रही होती है, जहां एक ही इंसान कई प्रकार के रिश्ते निभाता है, उसकी जिंदगी में कभी खुशियां तो कभी गम के पल भी दस्तक देते हैं | कई सारे इंसानी जज़्बातों से भरी है ये खूबसूरत दुनिया | इस खूबसूरत दिखने वाली दुनिया के कई और भी पहलू हैं, कई राज़ भी हैं पर आज बात सिर्फ इंसान और उसकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम रिश्तों की होगी, कुछ ऐसे रिश्ते जो शायद इस दुनिया के मायावी जंजालों में अपना अस्तित्व और अपनी परिभाषाए खोते जा रहे है| कुछ ऐसे रिश्ते जो दुनिया का लगभग हर इंसान किसी न किसी रूप में निभाता ही है | कुछ ऐसे रिश्ते जो अपने में ही कुछ खास हैं, जिन्हें निभाना इतना कठिन तो नही बशर्ते सच्चाई से निभाए जाए तो, जो की आज की इस दुनिया में गायब सी है (सच्चाई)| थोड़ा सा अजीब जरूर लगेगा कि आज की भागती और खुदगर्ज दुनिया में सच्चाई और अच्छाई की बात करना और रिश्तों के असली मायने समझना, क्योकि जाने अनजाने हम इंसानियत से एक कदम आगे की ओर बढ़ चुके हैं, हम शायद ज्यादा समझदार और वास्तविकता में जीने लगे हैं। लेकिन फिर भी अंत में ह...

Latest posts

सूर्यपुत्र कर्ण

जौहर